Samrat Chaudhary: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने राज्य के लोगों को सौगात दी. वे भागलपुर पहुंचे थे, जहां 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों की शुरूआत की गई. साथ ही उन्होंने इन डिग्री कॉलेजों की लगातार मॉनीटरिंग किए जाने की बात भी कही. भागलपुर जिले में कार्यक्रम के दौरान सीएम सम्राट के अलावा डिप्टी सीएम विजय चौधरी समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
सीएम सम्राट की भागलपुर में 5 प्रमुख बातें
- विक्रमशिला यूनिवर्सिटी की स्थापना अगले एक साल में नई जगह पर की जाएगी. भागलपुर जिले में एआई और कंप्यूटर साइंस के लिए एक और डिग्री कॉलेज खोला जाएगा.
- सीएम सम्राट ने भाषण के दौरान अपराधियों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा- अपराधियों के पास दो ही ऑप्शन है. वे या तो बिहार छोड़ कर चले जाएं या फिर भागलपुर जेल जायेंगे. जब तक अपराध रहेगा तब तक सुशासन नहीं रह पाएगा.
- अगले 5 सालों में एक करोड़ राशन कार्ड बनाए जायेंगे. साथ ही 5 सालों में ही 50 लाख लोगों को पक्का मकान देने का भी लक्ष्य तय किया गया है.
- विक्रमशिला पुल को लेकर सीएम सम्राट ने घोषणा की. उन्होंने कहा, 30 नवंबर से पहले विक्रमशिला पुल सभी लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इस पुल के लिए लगभग 126 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.
- भागलपुर मेडिकल कॉलेज, अनुमंडल अस्पताल, बांका, मुंगेर के अस्पतालों में ही इलाज होगा. अनुमंडल में इलाज ना हो तो जिले में भेजिए. लेकिन इससे ऊपर बिना किसी गंभीर बीमारी के भेजा गया तो एक्शन लिया जाएगा.
सम्राट चौधरी ने और क्या-क्या कहा?
भागलपुर जिले में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है. पहले फेज में बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में सहायता राशि भेजी जा चुकी है. 25 जुलाई को सरकार के 100 दिन पूरे होने पर शेष पात्र महिलाओं के खातों में भी राशि हस्तांतरित की जाएगी.
मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में 25 स्थानों पर नई टाउनशिप विकसित करने के लिए लगभग 15 हजार एकड़ भूमि चिन्हित की गई है. उन्होंने निवेशकों से बिहार में उद्योग स्थापित करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार भूमि, बिजली, पानी सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
Also Read: बिहार के इन स्टेशनों पर होगा गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज, यूपी-बंगाल का सफर बनेगा आसान
