इंद्रवारा पंचायत में सड़क किनारे एक युवक की लाश बरामद की गयी है. वहीं बगल में तड़पता हुआ एक युवक को भी पाया गया.
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
मोरवा . हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवारा पंचायत में सड़क किनारे एक युवक की लाश बरामद की गयी है. वहीं बगल में तड़पता हुआ एक युवक को भी पाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. मामले की पड़ताल शुरू हुई, तो कहानी कुछ अलग ही सामने आयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू करते हुए लाश को अपने कब्जे में लिखकर पोस्टमार्टम कराया. मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के रजवा गांव के अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. घटना के बारे में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के दरबा गांव में शादी का समारोह चल रहा था. इसी क्रम में वीडियोग्राफी कर रहा युवक गायब हो गया. इसकी जानकारी वीडियोग्राफर के संचालक को मिली. इस आशय की जानकारी मिलते ही अभिषेक अपने अन्य एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर दरबा की ओर चला. इंद्रवारा चौक के समीप उसकी बाइक एक पोल से टकरा गई. रात ज्यादा होने की वजह से किसी को इसकी जानकारी नहीं मिली. सड़क के किनारे रात भर लाश एक झाड़ी में पड़ी रही. घायल की पहचान स्थानीय भूषण कुमार के रूप में हुई है. सुबह होने पर राहगीरों के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू की, तो मामला उजागर हुआ. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।