समस्तीपुर: क्रिकेट खेलने गए युवक को गोली मारकर घायल किया, अपहरण की कोशिश का आरोप

समस्तीपुर के रोसड़ा में अपराधियों ने एक 21 वर्षीय युवक पर गोली चला दी. विरोध करने पर युवक को निशाना बनाया गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लंबे समय से अपराधियों के निशाने पर हैं.

Samastipur News: रोसड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार को अपराधियों ने एक 21 वर्षीय युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल की पहचान शाहपुर निवासी ग्रामीण चिकित्सक मणिकांत राय के पुत्र सम्राट सौरभ के रूप में हुई है. गोली उनके हाथ में लगी है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है.

क्रिकेट खेलने गए युवक पर हमला

परिजनों के अनुसार सम्राट सौरभ रोज की तरह शाम में क्रिकेट खेलने गए थे. इसी दौरान कुछ अपराधियों ने कथित रूप से उनका अपहरण करने का प्रयास किया. विरोध करने पर उन पर गोली चला दी गई. गोली लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए.

एक ही परिवार पर पहले भी हो चुके हैं हमले

घायल के पिता मणिकांत राय ने आरोप लगाया कि उनका परिवार लंबे समय से अपराधियों के निशाने पर है. उन्होंने बताया कि 21 मार्च 2026 को सम्राट सौरभ पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसकी प्राथमिकी रोसड़ा थाना कांड संख्या-184/26 के तहत दर्ज है. इसके बाद 24 मई 2026 को उनके बड़े पुत्र सम्राट सचिन पर भी हमला हुआ था. उस मामले में रोसड़ा थाना कांड संख्या-205/26 दर्ज किया गया था. परिजनों ने कहा कि लगातार हो रहे हमलों से पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है.

एफएसएल और डीआईयू टीम कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार मामले की जांच के लिए एफएसएल और डीआईयू टीम को लगाया गया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में पांच घंटे बिजली गुल, लोगों को पानी के लिए हुई परेशानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar thak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >