Breaking: समस्तीपुर में बेकरी संचालक पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर के अंगारघाट थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल युवक बेकरी संचालक बताया जा रहा है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

समस्तीपुर से गिरिजानंदन शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बेकरी संचालक को बनाया निशाना

घायल की पहचान अंगारघाट के जिरात टोला वार्ड संख्या-8 निवासी बिशेश्वर राय के पुत्र राजेश कुमार राय के रूप में हुई है. बताया गया है कि राजेश कुमार राय जितवारपुर कॉलेज के समीप बेकरी का व्यवसाय करते हैं.

सड़क किनारे खड़े थे, तभी हुई फायरिंग

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे की है. राजेश कुमार राय बिरनामा से जिरात आने वाली सड़क पर बाइक से उतरकर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी. गोली उनके हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

पुलिस कर रही छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही अंगारघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. अंगारघाट थाना के एसएचओ हिमांशु कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई है. बदमाश जिस दिशा में भागे हैं, उस इलाके में खोजबीन की जा रही है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >