Samastipur News:वोट डाल कर लखीसराय जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

थाना क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 28 दलसिंहसराय-मुसरीघरा मुख्य मार्ग पर स्थित बसढ़िया बैगन चौक के पास शनिवार को सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई.

Samastipur News:दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच 28 दलसिंहसराय-मुसरीघरा मुख्य मार्ग पर स्थित बसढ़िया बैगन चौक के पास शनिवार को सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के कोहई निवासी मो. मुरसीद के पुत्र मो. फररहान (20) के रूप में हुई है. वह बुलेट से अकेले लखीसराय जा रहा था. परिजनों के अनुसार मो. फरहान हाल ही में मतदान करने अपने गांव वैशाली आया था. वोट डालने के बाद वह काम के सिलसिले में लखीसराय स्थित टायर की दुकान की ओर लौट रहा था. रास्ते में बसढ़िया गांव के समीप उसकी बुलेट और सामने से आ रही एक बाइक सवार में जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में उसे गंभीर चोटें आई. स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल भेजा. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि मृतक के कुछ रिश्तेदार कमराव गांव में रहते हैं. मौत की सूचना पर गांव के लोग अस्पताल पहुंचे. वहीं दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे दरोगा शेखर कुमार कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है. परिजन बेटे की असमय मौत से सदमे में हैं. ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियंत्रण के उपाय करने की मांग प्रशासन से की है ताकि आगे सड़क दुर्घटना न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >