दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के छतनेश्वर-मोहिउद्दीनपुर पथ स्थित महरा चौर में शनिवार को हुए बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत रविवार की दोपहर इलाज के क्रम में हो गयी.

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के छतनेश्वर-मोहिउद्दीनपुर पथ स्थित महरा चौर में शनिवार को हुए बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत रविवार की दोपहर इलाज के क्रम में हो गयी. मृतक की पहचान मोहिउद्दीनपुर पंचायत अंतर्गत हजपुरवा मुसहरी टोल निवासी मुनेश्वर सदा के पुत्र विकेश कुमार (20) के रूप में की गई है. मृतक पहली बार बाइक चला रहा था. जिस क्रम में मांडर स्कूल के समीप सड़क किनारे खड़े बिजली ट्रांसफार्मर के खम्भे में बाइक से सीधी टक्कर हो गयी. घायलावस्था में परिजन उसे समस्तीपुर इलाज के लिए ले गये. जहां रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई. युवक खेत में मजदूरी करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >