मछली मार रहे युवक की वज्रपात से मौत

गुरुवार की देर शाम एक मछुआरे की मौत ठनका गिरने से हो गयी.

मोहनपुर . गुरुवार की देर शाम एक मछुआरे की मौत ठनका गिरने से हो गयी. मृतक बीस वर्षीय अमरजीत कुमार अपने बड़े भाई अमन कुमार के साथ गंगा नदी में मछली मार रहा था. देर शाम आयी तेज वर्षा के समय वज्रपात हुआ,जिससे वह अपनी नाव पर ही लुढ़क गया. तत्काल उसकी मौत हो गई. उसका बड़ा भाई भी झुलस गया है, लेकिन स्वस्थ है. मृतक प्रखंड की धरनी पट्टी पूर्वी पंचायत निवासी जगदीश साहनी का पुत्र था. घटना से सहनी टोले में मातमी सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. पंचायत के मुखिया ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >