विभूतिपुर के सलखन्नी में करंट लगने से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव में फसल में पानी पटाने के दौरान युवक की करंट लगने से मौत हो गयी.

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव में फसल में पानी पटाने के दौरान युवक की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान सलखन्नी निवासी श्री महतो के 40 वर्षीय पुत्र रमेश महतो के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक रविवार की देर रात्रि अपने खेत में पानी पटवन कर रहा था. इसी दौरान अचानक नंगा तार होने के कारण उसे करंट लग गया. इससे उसकी मौत हो गयी. लोगों ने इसकी जानकारी बुद्धिजीवियों के द्वारा पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टि में करंट लगने से मौत होने की जानकारी मिल रही है. वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा किया जायेगा. आवेदन मिलने का इंतजार किया जा रहा है. आवेदन मिलने पर प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. बताते चलें कि मृतक अपने पीछे एक बेटी अन्नु कुमारी और एक पुत्र रोहन कुमार के अलावा पत्नी रुक्मिणी देवी सहित अन्य को छोड़कर चल बसा. शव पोस्टमार्टम के बाद घर आते ही परिवार के लोगों का बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >