युवक की पंजाब के राजपुरा में ट्रेन से गिरकर मौत

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के बेलसंडी निवासी 38 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण महतो की पंजाब के राजपुरा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी.

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के बेलसंडी डीह वार्ड 5 निवासी स्वर्गीय आनंद लाल महतो के करीब 38 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण महतो की पंजाब के राजपुरा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजन राजपुरा के लिए निकल गये हैं. घटना के संबंध में मृतक की भावज रूणा देवी ने बताया कि वह अमृतसर के पटियाला में करीब 20 वर्षों से मजदूरी करते थे. वह दाे महीना पूर्व मजदूरी करने पटियाला गए थे. फिलहाल घरेलू काम को लेकर गुरुवार को घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पंजाब के राजपुरा में ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई है. इसकी जानकारी रेल पुलिस के द्वारा मिलने की बातें बताई गई है. इसपर युवक की मां आशा देवी, पत्नी मंजू देवी, करीब 10 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार, आठ वर्षीय पुत्री मीनाक्षी कुमारी अन्य परिजनों के साथ घर से राजपुरा के लिए चले गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >