Samastipur News :रेल राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से करें बर्खास्त : युवा कांग्रेस

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर युवा कांग्रेस के ने भारत सरकार के वर्तमान रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गयी अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया.

समस्तीपुर. अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर युवा कांग्रेस के ने भारत सरकार के वर्तमान रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गयी अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने की. अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री चौधरी ने कहा कि इस देश में बीजेपी जब से आयी है लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हर बार हमला हो रहा है. युवा कांग्रेस मांग करती है की बिट्टू को अविलंब मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर उन पर कार्रवाई की जाए. मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, उदय केतु चौधरी, फैज अहमद फैज, वीरेंद्र राय, गोपाल प्रसाद, मो. एजाज, मो गब्बर, उमाशंकर पासवान, मो. हीरा, मेघन सदा, रूपेश कुमार झा, नंदकिशोर महतो, राजदीप, राकेश राय, पंकज कुमार, सुरेंद्र राय, चंदन प्रसाद, उदय राय, अनिकेत कुमार, उमेश कुमार, शुभम कुमार, मोहम्मद जावेद हुसैन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >