Samastipur News:रामपुर में युवक की पीटकर हत्या

थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के वार्ड 12 में गढ़पुरा थाना क्षेत्र के टेंगराहा के मो. इम्तियाज की पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है.

Samastipur News:हसनपुर : थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के वार्ड 12 में गढ़पुरा थाना क्षेत्र के टेंगराहा के मो. इम्तियाज की पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि दुकान पर वह गुटखा खरीदने गया था. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि मोहर्रम में लाठी भांजने में एक युवक को चोट लग गई थी. लोग उसकी हत्या को उसी से जोड़कर देख रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना एक दिन पूर्व का बताया जाता है. हालांकि पुलिस इस संबंध में अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. पुलिस का कहना है कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा. वैसे पुलिस परिजनों की ओर से घटना को लेकर आवेदन की प्रतीक्षा कर रही है. पुलिस अपने स्तर से भी घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >