समस्तीपुर जंक्शन से ब्लेड और चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को ब्लेड और चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने यात्रियों का मोबाइल और रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की.

Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को ब्लेड और चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल और रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की.

यह भी पढ़ें: सरायरंजन में ठनका गिरने से क्रिकेट खेल रहे किशोर की मौत, तीन घायल

सादे लिवास में चल रही थी निगरानी

रेलवे सुरक्षा बल की गठित टास्क टीम के सदस्य उप निरीक्षक विवेक कुमार, प्रधान आरक्षी मनोज कुमार साह, आरक्षी अजीत कुमार राय, अपराध आसूचना शाखा के सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार तथा आरक्षी दीपक कुमार रजक वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सादे लिवास में ट्रेनों में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रहे थे.

टीम ने पहले दरभंगा में आरपीएफ और जीआरपी के साथ समन्वय किया. इसके बाद जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15554) से समस्तीपुर पहुंचकर प्लेटफॉर्म पर निगरानी शुरू की.

प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अवस्था में मिला युवक

प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर मुजफ्फरपुर छोर स्थित ओएचई पोल संख्या 85/23A के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला. पूछताछ में उसने अपनी पहचान शंभू यादव, निवासी चक्का वाजिदपुर, वार्ड संख्या-14, थाना नेहरा, जिला दरभंगा के रूप में बताई.

वह स्टेशन पर रुकने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका.

चोरी का मोबाइल और ब्लेड बरामद

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने धुरियान पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री का मोबाइल और रुपये चोरी किए थे तथा पकड़े जाने के डर से स्टेशन पर छिपा हुआ था.

तलाशी के दौरान उसके पास से सैमसंग कंपनी का एक पुराना कीपैड मोबाइल और बैंगनी रंग का कटर ब्लेड बरामद किया गया.

आरोपी ने बताया कि वह ब्लेड का इस्तेमाल यात्रियों के बैग या जेब काटकर चोरी करने के लिए करता था. इसके बाद आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Aman gautam

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >