Samastipur : महिला जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

महिला जन संवाद कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर लोगों को सरकार के द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी गई.

मोरवा . प्रखंड क्षेत्र के ररियाही पंचायत में जीविका दीदियों के द्वारा आयोजित महिला जन संवाद कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर लोगों को सरकार के द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी गई. सरकारी योजनाओं के अलावा महिलाओं के स्वावलंबन एवं जीविकोपार्जन की जानकारी दी गई. आराधना जीविका महिला संगठन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं के जीवनयापन के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. सरकार के द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों का वीडियो लोगों को प्रदर्शित किया गया. जिससे कि बड़े पैमाने पर लोग लाभान्वित हुए. मौके पर सीसी राजेश कुमार, सविता कुमारी, पूजा कुमारी, कविता देवी, एमबीके गणेश शर्मा, कमलेश कुमार, राकेश कुमार, कुंती देवी, सुधा देवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >