Obscene song in orchestra: आर्केस्ट्रा में अश्लील गाने का विरोध पर महिला को मारी गोली

Woman shot for protesting against obscene songs in orchestra

Obscene song in orchestra:विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के शेरपुर दियारा लोदियाही गांव में शुक्रवार की रात आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में अश्लील गाने का विरोध करने वाली महिला को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया. महिला स्थानीय निवासी सुनील पासवान की पत्नी बतायी जाती है. वहीं इसे लेकर मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. इनमें योगेंद्र पासवान, अनिल पासवान, शोभा देवी शामिल हैं. गोली से जख्मी सुनीता देवी को घटना के बाद पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां बेहतर चिकित्सा के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया. जख्मी योगेंद्र पासवान का इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है. वहीं अन्य जख्मी के निजी अस्पताल में इलाजरत होने की जानकारी दी गई है.

Obscene song in orchestra: घर के पास वर्थ डे पार्टी में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था.

घटना को लेकर गोलीबारी की शिकार महिला सुनीता देवी के पति सुनील पासवान ने बताया कि घर के पास वर्थ डे पार्टी में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था. जिसमें अश्लील गाने गाये व बजाये जा रहे थे. इसका विरोध करने पत्नी वहां गई थी. इसी बात को लेकर आयोजक पक्ष के युवक ने गोली मार दी. एसएचओ फिरोज आलम ने घटना के बाबत बताया कि जख्मी महिला का फर्द बयान के बाद ही घटना की जानकारी दी जा सकती है. गोली मारी गयी या फिर मारपीट में जख्मी हुई यह मेडिकल रिपोर्ट से पता चलेगा. फिलवक्त मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >