समस्तीपुर में तेज रफ्तार का कहर, मुसरीघरारी गोलंबर के पास हाईवा की ठोकर से महिला की मौत

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samastipur Road Accident: समस्तीपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर गोलंबर के समीप शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित हाईवा ने महिला को रौंद दिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई.

Samastipur News: बेटी के घर से लौटते समय हुआ हादसा

मृतका की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर (वार्ड संख्या-3) निवासी मनोज पासवान की 40 वर्षीया पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक, अनीता देवी शुक्रवार को अपने पति मनोज पासवान के साथ अपनी पुत्री के ससुराल पूसा श्रीरामपुर गई थीं. वहां से दोनों पति-पत्नी अपने घर नाजिरपुर लौटने के लिए मुसरीघरारी गोलंबर के पास सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे.

सदर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

Samastipur Road Accident: अनियंत्रित हाईवा ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी अनीता देवी को जोरदार टक्कर मार दी. हाईवा की ठोकर से महिला दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल अनीता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पति मनोज पासवान समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

शव का पोस्टमार्टम और पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची मुसरीघरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है और फरार हाईवा चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें...सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पार्सल वैन में अचानक बजा फायर अलार्म: मोतिहारी से मुजफ्फरपुर तक मची हलचल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >