मारपीट कर महिला को किया जख्मी, आठ नामजद

मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर पितौझिया गांव में कतिपय लोगों द्वारा मारपीट कर एक महिला को घायल कर दिया गया.

वारिसनगर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर पितौझिया गांव में कतिपय लोगों द्वारा मारपीट कर एक महिला को घायल कर दिया गया. इस आशय का फर्द ब्यान उक्त गांव के मो. जामालुद्दीन की पत्नी रौशन खातून ने पुलिस को दी है. इसमें कहा है कि विगत नौ मई को वे नदी में कपड़ा धो रही थी. इसी बीच सूचना मिली कि उनके पड़ोसी सहित आठ लोग उनके घर पर ईंट पत्थर से हमला कर पति के साथ गाली गलौज कर रहे हैं. जब वो घर पहुंची तो सभी ने इनके साथ मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से वार कर सिर फोड़ कर बेहोश कर दिया. घायलावस्था में ग्रामीण इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. फर्दबयान में कहा है कि इससे पूर्व भी चार मई को इनके साथ मारपीट की गई थी. इस संदर्भ में मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर मामले को दर्ज कर अनुसंधान के लिए पुअनि. आलोक कुमार को सौंपी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >