Samastipur : जल संकट से निपटने के लिए वार्डों में जलापूर्ति केंद्र चिन्हित

निगम प्रशासन की ओर से जल संकट के समाधान के लिए जलापूर्ति केंद्र चिन्हित किया गया है.

समस्तीपुर. निगम प्रशासन की ओर से जल संकट के समाधान के लिए जलापूर्ति केंद्र चिन्हित किया गया है. शहर के बहादुपुर दुर्गा स्थान के समीप वार्ड 21और 22, मालगोदाम चौक के समीप अंबेडकर कालोनी वार्ड 21 में सुबह 7 से 11 बजे तक पेयजल आपूर्ति बहाल की गयी है. वहीं बंगाली टोला 22, कमला पेट्रोल पंप बहादुरपुर वार्ड संख्या 15 में दोपहर 12 बजे से रात्री तक, माधुरी चौक और माधुरी चोक रोड नंबर 10 में सुबह 7 बजे से रात्री तक, बाइपास वार्ड संख्या 24 में सुबह 7 से रात तक, बाजार समिति के पीछे सारी रोड वार्ड संख्या 11 में दोपहर 12 बजे से दिन तक, रामनगर वार्ड 14 स्थित महावीर मंदिर के पास सुबह 7 से 11 बजे पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित किया गया है. उक्त स्थानों पर ससमय जलापूर्ति के लिए निगम के कर्मी मनोज कुमार, मो अलिशेर, विपिन मिश्रा और कृष्ण कुमार को जिम्मेवारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >