आवेदन के बाद भी कोच व वैगन विभाग के कर्मियों को नहीं मिला प्रेन किट

समस्तीपुर के कर्मचारियों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल का कोई व्यवस्था नहीं है. सफाई व्यवस्था सही नहीं बतायी गयी है.

समस्तीपुर : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से कोच और वैगन विभाग में मंडल मंत्री केके मिश्रा के नेतृत्व में केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार, सूर्य भूषण मिश्रा, आउटडोर शाखा के पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा, मंजूर आलम, नीतीश कुमार, अमरेंद्र मिश्रा आदि ने कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना. ट्रेन सेट के कर्मचारियों का टीए का भुगतान समय से नहीं होने की जानकारी मिली. समस्तीपुर के कर्मचारियों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल का कोई व्यवस्था नहीं है. सफाई व्यवस्था सही नहीं बतायी गयी है. संवेदक द्वारा सफाई सही से नहीं कराने की शिकायत सामने आयी. ब्रेक डाउन के लिए नामित कर्मचारियों से सिक लाइन में काम करवाया जा रहा है. कई कर्मचारियों का प्रेन किट वर्तमान समय तक नहीं मिला है जबकि कर्मचारी द्वारा आवेदन दिया गया है. कर्मचारियों का जनवरी 24 से ओटी बकाया है. शेड में इंडस्ट्रियल पंखा की आवश्यक है, जो नहीं लगा मिला है. टीम के साथ सेवानिवृति फेडरेशन के अजीत कुमार सिंह एवं चंद्रशेखर सिंह भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >