यूआर कॉलेज में वोटरों को किया जागरूक

रोसड़ा : स्थानीय यूआर कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को युवा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया.

रोसड़ा : स्थानीय यूआर कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को युवा मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने को लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो प्रवीण कुमार प्रभंजन ने कहा कि समाज में 60 फीसदी युवा पीढ़ी की आबादी है. देश के भविष्य की जिम्मेदारी भी इन्हीं युवा वर्गों के हाथों में है. इसलिए युवा वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. सहयोगी के तौर पर सहायक प्राध्यापक डॉ अनुराग कुमार, डॉ शशि शेखर सुमन, डॉ सौरभ कुमार झा, डॉ विरेन्द्र कुमार, डॉ उमाशंकर, डॉ कस्तूरिया कानन, प्रतिभागियों में कामिनी कुमारी, रीतू कुमारी, अभिषेक राज, प्रीतम कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >