तालाब में मुर्गा फेंके जाने से ग्रामीण परेशान

प्रखंड की पतैली गांव के दोभाग टोला के बीच निजी तालाब में सैकड़ों मृत मुर्गा को किसी ने फेंक दिया है. जिससे मृत मुर्गा सड़ कर समूचे गांव के वातावरण दुर्गंधमय कर दिया है.

उजियारपुर : प्रखंड की पतैली गांव के दोभाग टोला के बीच निजी तालाब में सैकड़ों मृत मुर्गा को किसी ने फेंक दिया है. जिससे मृत मुर्गा सड़ कर समूचे गांव के वातावरण दुर्गंधमय कर दिया है. इस तालाब में मछली पालन किया जाता है. वहीं सड़न की महक से हिंसक पशु कुत्ता, गीदर आदि से भी लोगों को परेशानी हो रही है. पहले पोखरा में साफ पानी रहने से गर्मी से परेशान लोग नहाने भी चले जाते थे. परंतु मृत मुर्गा फेंकने से पानी दूषित हो गया है. दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. लोगों ने पोखरा के मालिक को इसकी सफाई करवाने का आग्रह किया है. लोगों ने कहा यदि शीघ्र ही इसकी सफाई नहीं की गई तो गांव में बीमारी फैलने की संभावना है. वहीं पंचायत प्रतिनिधियों से भी तालाब की सफाई करवाने की गुहार लगाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >