Samastipur News:पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

प्रखंड के कोनैला के मकदमपुर वार्ड 4 के ग्रामीण एक सप्ताह से खराब नल-जल के कारण पानी की किल्लत से परेशान हैं.

Samastipur News:दलसिंहसराय : प्रखंड के कोनैला के मकदमपुर वार्ड 4 के ग्रामीण एक सप्ताह से खराब नल-जल के कारण पानी की किल्लत से परेशान हैं. समस्या के कारण स्थानीय लोग पानी के लिए दौड़-धूप कर रहे हैं. लेकिन सुविधा नहीं मिलने से उनका गुस्सा फूट पड़ा है. रविवार को उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए समस्तीपुर-दलसिंहसराय मुख्य सड़क जाम कर दिया. मकदमपुर के वार्ड संख्या 4 के स्थानीय निवासी भुवनेश्वर राय, टीपू राय, रामसिगारथ राय, देवेंद्र राय, सहदेव राय, धीरज कुमार, सुबोध कुमार, आशिक कुमार, प्रीतम कुमार, राजेश कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आये. लोगों का कहना था कि उनके घरों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है. जबकि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार स्थानीय अधिकारियों और ठेकेदारों से शिकायत करने पर आश्वासन दिया गया था. बावजूद इसके नल-जल अभी भी खराब ही है. जिससे उन्हें मजबूरन पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की. जमकर नारे लगाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >