Samastipur News:चावल में कीड़ा देख आक्रोशित हुए ग्रामीण

प्रखंड के बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के पचपैका गांव में डीलर को अनाज पहुंचाने गये ट्रक में घटिया चावल देख कर ग्रामीण आक्रोशित हो गये.

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड के बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के पचपैका गांव में डीलर को अनाज पहुंचाने गये ट्रक में घटिया चावल देख कर ग्रामीण आक्रोशित हो गये. ग्रामीणों का कहना है कि एक नवंबर को चार डीलर राम कुमार चौधरी, पंकज गिरि, बौआ चौधरी व गुड्डू ठाकुर के जनवितरण प्रणाली दुकान में लाभार्थियों के बीच वितरण करने के लिए ट्रक से गेहूं व चावल लाया गया था. जहां ग्रामीणों ने घटिया चावल उसमें भी कीड़ा देख भड़क उठे. अनाज उतारने से मना कर दिया. मौके पर बीस सूत्री सदस्य जगदीश प्रसाद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडित अविनाश झा, बैजनाथ महतो, रुस्तम कुमार श्रीवास्तव, जगदीश महतो, लक्ष्मी ठाकुर, सुधीर कुमार चौधरी, राजू राय आदि ने बताया कि इसकी सूचना एमओ को दी गई है. उधर, प्रभारी एमओ राजेश भगत ने बताया कि चुनाव को लेकर लेबर नहीं मिलने के कारण अनाज लदी ट्रक पचपैका में खड़ी रही. शनिवार को ग्रामीणों से बात करने के बाद ट्रक को वापस कर लिया गया है. डीलर को वितरण के लिए दूसरा चावल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >