व्यापारी को पिस्तौल दिखाकर 2 लाख रुपये और मोबाइल लूटा, विरोध करने पर फायरिंग

समस्तीपुर के विभूतिपुर में एक व्यापारी से बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ₹2 लाख नकद, मोबाइल और बाइक लूट ली. पिकअप चालक से हुए विवाद के बाद व्यापारी मौके पर पहुंचे थे.

समस्तीपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर-दलसिंहसराय मार्ग पर बदमाशों ने एक व्यापारी को हथियार दिखाकर दो लाख रुपये नकद, मोबाइल और बाइक लूटने का आरोप है. घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पिकअप चालक से विवाद के बाद मौके पर पहुंचे व्यापारी

बताया जाता है कि महमदपुर सकरा गांव के वार्ड 6 निवासी देवेंद्र राय के पुत्र अनिल कुमार राय अपने ड्राइवर नीतीश कुमार के साथ पिकअप गाड़ी से सब्जी लोड करने दलसिंहसराय मंडी गये थे.

सब्जी लेकर लौटने के दौरान सुरौली चौक से करीब सौ मीटर आगे पिकअप चालक नीतीश कुमार के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट भी की गयी.

व्यापारी को घेरकर पिस्तौल तानने का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर अनिल कुमार राय अपने भाई रंजन कुमार राय और अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे. आरोप है कि वहां मौजूद कुंदन कुमार, अजय यादव, सुबोध राय, रंजीत कुमार, गुंजन कुमार समेत तीन-चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया.

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उन पर पिस्तौल तान दी. इसी दौरान कुंदन कुमार ने अनिल कुमार राय की जेब में रखे दो लाख रुपये नकद और एक स्मार्टफोन जबरन छीन लिया.

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

पीड़ित ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान फायरिंग करने का भी प्रयास किया गया. घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. पुलिस प्राथमिकी में नामजद आरोपियों के साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

कॉलेज की कुव्यवस्था से खिन्न छात्रों ने किया प्रदर्शन, 13 सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >