Samastipur News:वंदे मातरम् हमारा आत्म सम्मान : डीआरएम

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समस्तीपुर मंडल में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समस्तीपुर मंडल में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह आयोजन देशभर में मनाये जा रहे इस ऐतिहासिक उपलक्ष्य की एक कड़ी के अंतर्गत किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया. समस्तीपुर मंडल कार्यालय के सभागार में भी इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने एकत्रित होकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह हमारे आत्मसम्मान, राष्ट्रप्रेम और एकता का प्रतीक है. हमें गर्व है कि हम इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी हैं. मौके पर एडीआरएम आलोक कुमार झा, सन्नी सिन्हा, विवेक कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी मंडल के सभी शाखा अधिकारियों, कर्मचारियों व कर्मचारियों के परिवारजनों ने भी सक्रिय भागीदारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >