Samastipur; भक्ति से जीवन बदलने की प्रेरणा देते हैं वाल्मीकि : चौधरी

महान धर्मग्रंथ रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई.

समस्तीपुर . प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया खुर्द में मंगलवार को महान धर्मग्रंथ रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एचएम देवेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को रामायण का रचयिता और संस्कृत साहित्य का प्रथम कवि माना जाता है. इसलिए उनकी जयंती का विशेष महत्व है. रत्नाकर डाकू से महर्षि वाल्मीकि बनने की उनकी कहानी अज्ञानता के बाद भी प्रायश्चित और भक्ति से जीवन बदलने की प्रेरणा देती है. शिक्षक रणविजय कुमार, संतोष राम, रंजीत पाॅल, अशोक कुमार राम ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि एक प्राचीन भारतीय, ऋषि, कवि और दार्शनिक थे. उन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की. इन्होंने 24 हजार श्लोक व सात कांडों में विभक्त किया. महर्षि वाल्मीकि के जीवन को कविता, जीवनी आदि के माध्यम से बताया कि वाल्मीकि जयंती न केवल उनके साहित्यिक योगदान को नमन करने का दिन है. बल्कि उनके द्वारा सिखाये गये आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा का भी अवसर है. उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि मनुष्य अपनी कर्मनिष्ठा व सच्चाई से जीवन को महान बना सकता है. शिक्षिका शालिनी सिंह जूही कुमारी, तुलसी कुमारी, श्रद्धा श्रुति व प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि महर्षि वाल्मिकी के जन्म के विषय में कोई सटीक प्रमाण तो नहीं मिलते हैं परंतु माना जाता है कि इनका जन्म ऋषि कश्यप और माता अदिति की नौंवी संतान वरुण और उनकी पत्नी चर्षणी के यहां हुआ था. इनके बड़े भाई ऋषि भृगु थे. वाल्मीकि जयंती मनाना ऋषि के ज्ञान और शिक्षाओं का सम्मान करने का एक तरीका है. उनकी यात्रा दर्शाती है कि व्यक्ति का अतीत चाहे कितना भी पापपूर्ण क्यों न हो, भक्ति और सही मार्गदर्शन से वह एक महान आत्मा में परिवर्तित हो सकता है. यह दिन मानव जीवन में परिवर्तन, ज्ञान और भक्ति की शक्ति पर बल देता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >