Samastipur News:अब 5 मिनट बाद मुजफ्फरपुर पहुंचेगी वैशाली एक्सप्रेस

समस्तीपुर से पटना जाने के लिए बीच दोपहर में 13225 इंटरसिटी एक्सप्रेस यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है.

Samastipur News:समस्तीपुर : समस्तीपुर से पटना जाने के लिए बीच दोपहर में 13225 इंटरसिटी एक्सप्रेस यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है. हालांकि यात्रियों की हमेशा इस ट्रेन के पाटलिपुत्र में खड़े होने को लेकर यात्रियों को हमेशा शिकायत रही है. रेलवे ने इस ट्रेन के समय में बदलाव करते हुए इसे दूर कर दिया है. पहले यह ट्रेन पाटलिपुत्र में करीब 50 मिनट खड़ी रहती थी. 19.10 में यह दानापुर के लिए खुलती थी. इस बीच यात्री पाटलिपुत्र में ही उतर जाते थे. नये समय सारिणी में अब 18.30 में ही इसे रवाना कर दिया गया है. हालांकि समस्तीपुर यह अब 5 मिनट पहले आयेगी. मुजफ्फरपुर 5 मिनट देरी से पहुंचेगी. इधर, 15565 वैशाली एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन 5 मिनट देरी से पहुंचेगी. नयी समय सारिणी में 10.55 बजे वैशाली एक्सप्रेस को कर दिया गया है. मुजफ्फरपुर पहुंचने वाली अधिकांश ट्रेन को 5 मिनट अधिक किया गया है. नई समय सारिणी में मिथिला एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर 13.40 की जगह 13.25,26301 वंदे भारत 9 की जगह 9.40,18181 ट्रेन 11.20 की जगह 11.30, 19038 अवध एक्सप्रेस 9.35 की जगह 9.30, जोगबनी इंटरसिटी 13212, 8.05 की जगह 8.20,12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 6.30 की जगह 6.45 बजे आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >