पर्यावरण को बचाने के लिये बिजली, पानी व वाहन उपयोग आवश्यकता अनुसार करें : डीएस

सदर अस्पताल और पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से सदर अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर :

सदर अस्पताल और पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से सदर अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया. इस अवसर पर रैली और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही. इस वर्ष की थीम रेसिंग फॉर एयर रहा. इसमें वायु प्रदूषण से निपटने के लिए तेजी, धैर्य, समानता और टीमवर्क की आवश्यकता पर जोर दिया गया. इस कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक, एएनएम छात्र-छात्रायें व पिरामल टीम ने सक्रिय रूप से भाग लिया. रैली और जागरूकता संदेशों के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि स्वच्छ वायु केवल नियमित कार्रवाई और सामूहिक सहभागिता से ही प्राप्त की जा सकती है. ओपीडी के बाहर लोगों से संवाद किया गया. अस्पताल के सभी कर्मियों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ ली.

– सदर अस्पताल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस

कार्यक्रम में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने कहा कि स्वच्छ वायु केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है. उन्होंने वायु गुणवत्ता, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय संतुलन के बीच गहरे संबंध को रेखांकित किया. साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि बिजली, पानी व वाहन का उपयोग आवश्यकता अनुसार करें. ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके. कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि हम सभी का दायित्व है कि पर्यावरण की रक्षा करें और स्वच्छ वायु के माध्यम से स्वस्थ जीवन को बढ़ावा दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >