Samastipur: वीरगंज में 30 अगस्त को होगा इंडो-नेपाल लीडरशिप समिट, डॉ गौतम कुमार विशिष्ट अतिथि आमंत्रित

समस्तीपुर के उमा पांडे कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. गौतम कुमार को 30 अगस्त को नेपाल के वीरगंज में होने वाले इंडो-नेपाल लीडरशिप समिट में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है. यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर केंद्रित है.

Samastipur News: निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन की ओर से 30 अगस्त 2026 को नेपाल के वीरगंज में इंडो-नेपाल लीडरशिप समिट का आयोजन किया जायेगा. सम्मेलन में उमा पांडे कॉलेज, पूसा, समस्तीपुर के राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. गौतम कुमार को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

डॉ गौतम कुमार को विशिष्ट अतिथि का निमंत्रण

इंडो-नेपाल लीडरशिप समिट में आमंत्रित किये जाने पर डॉ. गौतम कुमार ने निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के डॉ. नीरज गुप्ता और डॉ. पूजा गुप्ता के प्रति आभार जताया.

उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलन से विभिन्न देशों के युवाओं को नेपाल की नेतृत्व कला, संस्कृति और नेतृत्व क्षमता को समझने और सीखने का अवसर मिलेगा.

युवाओं के बीच नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर

डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि समिट से भारत और नेपाल के बीच नेतृत्व स्तर पर आपसी संबंधों को मजबूती मिलेगी. साथ ही नेतृत्व के क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए नया परिवेश तैयार होगा.

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अलग-अलग देशों की संस्कृति, नेतृत्व शैली और सामाजिक सरोकारों को करीब से समझने का अवसर मिलता है.

छात्रों और शोधकर्ताओं से भाग लेने की अपील

डॉ. गौतम कुमार ने छात्रों, शोधकर्ताओं और युवाओं से इंडो-नेपाल लीडरशिप समिट में भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी सम्मेलन में शामिल होने के लिए डॉ. नीरज गुप्ता अथवा उनसे संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: सिंघियाघाट रेलवे स्टेशन पर महीनों से बिजली व्यवस्था बदहाल, यात्रियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Subash chandra ku

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >