सात वर्षीय बालक से अप्राकृतिक यौनाचार

जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक से अप्रकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है.

समस्तीपुर. जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक से अप्रकृतिक यौनाचार का मामला प्रकाश में आया है. घटना की शिकायत करने पर आरोपित ने पीड़ित बालक के परिजनों को मारपीट कर जख्मी भी कर दिया है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जख्मियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति समान्य हुई. इस बाबत गुरुवार को पीड़ित बालक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस से इस घटना की शिकायत की. इसके बाद पुलिस पीड़ित बालक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. उसके साथ परिजन भी मौजूद थे. पीडित बालक के पिता ने बताया कि बुधवार दोपहर उनका सात वर्षीय पुत्र घर के पास ही किक्रेट मैच देख रहा था. इस दौरान पड़ोस का एक किशोर उसे बहलाकर करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर गड्डे में ले गया और जबरन अप्रकृति यौनाचार किया. इस दौरान दूसरा एक व्यक्ति चुपके से अपने मोबाइल में इसका वीडियो बना लिया. उसने घर आकर वीडियो दिखाया. पीड़ित बालक ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. दूसरे दिन ग्राम कचहरी में पंचायत बुलाई गई. इसमें दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे. इस दौरान आरोपित और उसके सहयोगियों ने लोहे के राड से हमला कर पीड़ित बालक के पिता और दादा को जख्मी कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >