Samastipur News:सड़क दुर्घटना में अज्ञात बाइक सवार युवक की मौत

थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत अंतर्गत मंसूरचक रोड खोकसा में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

Samastipur News: दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत अंतर्गत मंसूरचक रोड खोकसा में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसकी इलाज के दौरान अनुमंडल अस्पताल में मौत हो गई. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. ग्रामीणों के अनुसार युवक अपनी हीरो कंपनी की बाइक से मंसूरचक की और जा रहा था. तभी खोकसा प्रेमी चौक के पास अज्ञात वाहन वाला धक्का मारते हुए हुए फरार हो गया. ग्रामीणों की उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. समाचार प्रेषित होने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. देखने से उसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास लगाई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >