Samastipur News:दिवंगत अंचलकर्मी को दी गई श्रद्धांजलि

सरायरंजन प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा गांव में सेवानिवृत्त अंचलकर्मी बिंदेश्वर राय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा की गयी.

Samastipur News:समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा गांव में सेवानिवृत्त अंचलकर्मी बिंदेश्वर राय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा की गयी. इसमें लोगों ने दिवंगत अंचलकर्मी के नि:स्वार्थ सेवाभाव और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया. अध्यक्षता करते हुए प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने कहा कि बिंदेश्वर बाबू का असमय जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. राज्य सम्मान से सम्मानित शिक्षक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि बिंदेश्वर बाबू एक समर्पित समाजसेवी व कर्तव्यनिष्ठ अंचलकर्मी थे. उन्होंने हमेशा समाज के वंचित वर्गों के लिए कार्य किया. उनके निधन से हम सभी मर्माहत हैं. उनकी कमी तो समाज में हमेशा खेलेगी. मौके पर प्रखंड उप प्रमुख संजीव कुमार ठाकुर, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय, कुमार गौरव, संजय कुमार राय, बहादुर दास, कमलेश कुमार राय, मोहन कुमार राय, रवीन्द्र कुमार राय, दयानंद दास, राजेश कुमार दत्त, राजेश कुमार गिरि, मनोज कुमार राम, बलवंत सिंह राठौर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >