Samastipur News:दिवंगत वायु सैन्य अधिकारी को दी गई श्रद्धांजलि

दिवंगत वायु सैन्य अधिकारी उमेश सिंह चौहान ने न सिर्फ सेना की उच्च परंपराओं का अनुपालन किया अपितु समाज में कर्तव्यनिष्ठा, एकजुटता, सेवाभाव व आदर्श को बढ़ावा देने के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : दिवंगत वायु सैन्य अधिकारी उमेश सिंह चौहान ने न सिर्फ सेना की उच्च परंपराओं का अनुपालन किया अपितु समाज में कर्तव्यनिष्ठा, एकजुटता, सेवाभाव व आदर्श को बढ़ावा देने के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया. जिससे युवा पीढ़ी सदैव अनुप्राणित होती रहेगी. यह बातें मटिऔर में आयोजित दिवंगत वायु सैन्य अधिकारी उमेश सिंह चौहान की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक राजेश कुमार सिंह ने कही. अध्यक्षता डॉ.सुशील सिंह ने की. संचालन प्रवक्ता रंजीत सिंह ने किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत वायु सैन्य अधिकारी ने हमेशा युवाओं को सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित किया ताकि समाज व देश का सम्यक विकास हो सके. भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी अटूट आस्था ने लोगों के बीच आपसी समन्वय एवं सौहार्द का वातावरण गांव व क्षेत्र में बनाने में मदद की. इससे पूर्व बड़ी संख्या में पहुंचे आगत अतिथियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, संजीव सिंह चौहान, राज सिंह, अनुराग कुमार, इंजी. अर्जुन सिंह चौहान, शंभूनाथ पाठक, डॉ. शशि सिंह, अमरजीत सिंह, अनिल सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >