दिवंगत शिक्षक को दी गयी श्रद्धांजलि

प्रखंड के मध्य विद्यालय बरहेता के प्रांगण में शिक्षक के निधन पर शोकसभा आयोजित कर शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गयी.

कल्याणपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय बरहेता के प्रांगण में शिक्षक के निधन पर शोकसभा आयोजित कर शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर उपस्थित शिक्षकों व शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों को भीषण गर्मी में लू चलने के करण लगातार बीमार पड़ने की बात कही. प्रावि पकड़ी डीह के प्रधान शिक्षक अंजनी चौधरी ने बताया कि पंचायत शिक्षक राधामोहन चौधरी की हिट वेव के कारण ही मौत हुई है. गत दो दिनों से इलाजरत थे. इलाज के क्रम में ही मर जाने से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है. शोकसभा में प्रखंड अध्यक्ष जय किशोर राय, अजीत प्रसाद देव, शैलेंद्र चौधरी, मो. जमालुद्दीन, मो. कलाम, सुजाता कुमारी, भारती कुमारी, मीनू कुमारी, हेमा कुमारी, राजीव रंजन ठाकुर, नसीर अहमद, पूनम कुमारी, जय कुमार, नरेश कुमार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >