Samastipur News: प्रखंड के वाजितपुर निवासी एवं मध्य विद्यालय गंगापुर के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर की माता सावित्री देवी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा में शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
धर्मपरायण और संस्कारवान महिला थीं सावित्री देवी
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीपीओ नरेंद्र कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि सावित्री देवी धर्मपरायण, सरल, करुणामयी एवं संस्कारवान महिला थीं. उनके निधन से समाज और परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है.
दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
सभा में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनंत कुमार राय, प्रधान सचिव अनिल कुमार, रामचंद्र राय, कुमार गौरव, अरविंद कुमार राय, संजीव कुमार जायसवाल, रवींद्र कुमार ठाकुर, राजा महतो, मिथिलेश कुमार ठाकुर, महेशचंद्र ठाकुर, देवेंद्रचंद्र मिश्रा, डॉ. विनय कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, राजेश कुमार दत्त, मणिकांत गिरि, गंगा नारायण विद्यार्थी, आलोक कुमार, राम अनुराग झा, उमेश राय, अभिषेक कुमार झा, रामजी चौधरी, मनोज कुमार राम एवं कमलेश कुमार राय सहित अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
