हसनपुर में ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को मारी गोली

थाना क्षेत्र के गोहा के गिजरी के समीप सोमवार को घात लगाये बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मार दी.

हसनपुर : थाना क्षेत्र के गोहा के गिजरी के समीप सोमवार को घात लगाये बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मार दी. जख्मी अवस्था में उसका इलाज जारी है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जख्मी ट्रैक्टर चालक की पहचान बिथान थाना क्षेत्र के पुहिया निवासी रामलाल के रूप में हुई है. वह काफी दिनों से अपने ननिहाल हसनपुर थाना क्षेत्र के गोहा में रहकर ईंट-भट्टे में ट्रैक्टर चलाता है. बताया जाता है कि सोमवार को रामलाल ईंट लेकर ट्रैक्टर से दूसरे गांव जा रहा था. इसी बीच गोहा गिजरी के समीप बदमाशों ने चालक को गोली मार दी. ट्रैक्टर चालक को स्थानीय लोगों ने हसनपुर सीएससी में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. बता दें कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटनास्थल पर पहुंची हसनपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. चर्चा थी कि रामलाल को कंधे के समीप गोली लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >