चनपटिया, बिहारीगंज स्टेशनों के लिए टिकट बुकिंग एजेंट का होगा चयन

समस्तीपुर मंडल के चनपटिया, बिहारीगंज स्टेशनों पर अब टिकट बुकिंग एजेंट अनारक्षित टिकट बनायेंगे. टिकट बुकिंग एजेंट बहाली के लिए मंडल ने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल के चनपटिया, बिहारीगंज स्टेशनों पर अब टिकट बुकिंग एजेंट अनारक्षित टिकट बनायेंगे. टिकट बुकिंग एजेंट बहाली के लिए मंडल ने चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है. एजेंट को अनारक्षित (जनरल) टिकट बनाने की एवज में कमीशन मिलेगा. एक से 20 हजार रुपये तक की आरक्षित टिकट बिक्री पर 25 प्रतिशत से कम, 20001 से 1 लाख की बिक्री पर 15 प्रतिशत, एक लाख से अधिक टिकट बिक्री पर चार प्रतिशत कमीशन राशि मिलेगी. स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्ति की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है. नियुक्ति के लिए आवेदन पंजीकृत डाक, कोरियर, साधारण डाक या हाथोहाथ अंतिम तिथि तक जमा किया जा सकता है. स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी. आवेदन करने के लिए मैट्रिक पास होना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >