पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन करते तीन ट्रैक्टर को जब्त किया

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर से पूसा पुलिस अवैध रूप से मिट्टी खनन करते तीन ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

पूसा . डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर से पूसा पुलिस अवैध रूप से मिट्टी खनन करते तीन ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. इस मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित नव निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस में मिट्टी भरने का कार्य किया जा रहा था. साथ ही उन्होंने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी किनारे ढाब क्षेत्र से अवैध रूप से मिट्टी खनन करते तीन ट्रैक्टर को जब्त कर विधिवत मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >