टोटो के पलटने से तीन सवारी जख्मी

पूसा : थाना क्षेत्र के डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से अस्पताल चौक जाने वाली मुख्य सड़क के मानस मंदिर के समीप टोटो पलट गया.

पूसा : थाना क्षेत्र के डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से अस्पताल चौक जाने वाली मुख्य सड़क के मानस मंदिर के समीप टोटो पलट गया. इस घटना में दो पुरुष व एक महिला सवारी जख्मी हो गये. राहगीरों के सहयोग से सभी को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह व अन्य कर्मियों ने इलाज किया. जख्मी की पहचान स्थानीय अंचल के जुड़े कर्मचारी पंकज कुमार के रुप में बतायी गयी है. दूसरे की पहचान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूसा के लेखपाल एहसान अहमद खान व तीसरे जख्मी की पहचान सिमरी गांव के वार्ड 7 निवासी गीता देवी के रूप में बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >