Samastipur : टोटो-पिकअप की टक्कड़ में तीन घायल, चालक की पिटाई

विभूतिपुर उत्तर पंचायत के मानारायटोल वार्ड 6 स्थित ब्रह्मस्थान के निकट बीडीएनआर पथ पर टोटो-पिकअप की टक्कड़ में तीन लोग घायल हो गये.

विभूतिपुर . विभूतिपुर उत्तर पंचायत के मानारायटोल वार्ड 6 स्थित ब्रह्मस्थान के निकट बीडीएनआर पथ पर टोटो-पिकअप की टक्कड़ में तीन लोग घायल हो गये. इस घटना में ब्रह्मस्थान की जमीन में बने एक दुकान को क्षति पहुंची. आक्रोशित दुकानदार ने अपने समर्थकों के साथ पिकअप को अपने कब्जे में लेकर चालक की पिटाई कर दी. चालक को बंधक बना मुआवजा की मांग कर रहे थे. घायल सिंटू राय समेत तीन लोगों का इलाज निजी क्लिनिक में चलाया गया. सभी की हालत खतरे से बाहर बताया गया है. बताया जाता है कि खोकसाहा के तरफ से आ रही पिकअप के सामने टोटो आ गया. इस कारण चालक ने अपना संतुलन खो दिया. इस कारण घटना घटी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार का एक वीडियो बनाया है. जिसमें कहा गया है कि चालक फरार है. गाड़ी को वे सुरक्षित रखे हुए हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी है. पीड़ित पक्ष के आवेदन की प्रतीक्षा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >