बड़ी वारदात की साजिश रच रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल-गांजा समेत हथियार बरामद

मोहिउद्दीननगर पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन कुख्यात बदमाशों को हथियार और गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

Samastipur News: थाना क्षेत्र के मनियर में अपराध की बड़ी योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, एक किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल और एक चाकू बरामद किया गया है. कार्रवाई की जानकारी मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी बीके मेधावी ने दी.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी

डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनियर निवासी गोलू कुमार अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीआईयू, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गयी.

टीम ने कार्रवाई करते हुए गोलू कुमार को घर से भागने के दौरान पकड़ लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने महमद्दीपुर निवासी अमन कुमार उर्फ रॉटविलर और घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी राजतिलक को भी गिरफ्तार कर लिया.

पिस्टल, कारतूस और एक किलो गांजा बरामद

पुलिस ने मजिस्ट्रेट सह बीडीओ नवकंज कुमार की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान अमन कुमार के पास से एक किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

वहीं राजतिलक के पास से एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने दो मोबाइल और एक चाकू भी जब्त किया है.

गिरफ्तार बदमाशों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाशों का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है. अमन कुमार और राजतिलक के खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं.

पुलिस के अनुसार राजतिलक पश्चिम बंगाल में हुए पांच किलो सोना लूटकांड में मोस्ट वांटेड है. पश्चिम बंगाल पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी.

डीआईयू, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम रही शामिल

छापेमारी दल में डीआईयू के कुणाल चंद्र सिंह, थानाध्यक्ष सचिन कुमार, सूरज कुमार, अनु सिंह, प्रिंस प्रशांत भारद्वाज, धनंजय कुमार, राम कुमार, नीतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार और प्रीतम सिंह शामिल थे.

पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के आधार पर उनके आपराधिक नेटवर्क और किसी बड़ी वारदात की योजना से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: पोक्सो मामले में फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >