Crime news from Samastipur:दोस्तों के साथ घर में शराब पार्टी करते तीन गिरफ्तार

मथुरापुर थाने की पुलिस ने एक घर मे दोस्तो के साथ शराब पार्टी कर रहे तीन दोस्तों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

Crime news from Samastipur:वारिसनगर : मथुरापुर थाने की पुलिस ने एक घर मे दोस्तो के साथ शराब पार्टी कर रहे तीन दोस्तों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इसकी प्राथमिकी मथुरापुर थाने में पदस्थापित पीटीसी मो. रहमत खां ने रविवार को दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि रात्रि पुलिस बल के साथ गश्ती की जा रही थी. इसी बीच सूचना मिली कि सारी बिशनपट्टी मुहल्ला स्थित शशिरंजन चौधरी के पुत्र किशन कुमार के घर में कुछ लोग शराब पीकर शोर मचा रहे हैं. जब शनिवार-रविवार की मध्य वहां पहुंच छापेमारी की गयी तो घर में पलंग पर तीन लोग शराब पीते पकड़े गये. पूछताछ में तीनों ने अपनी पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के भादोघाट गांववासी शशिरंजन चौधरी के पुत्र किशन कुमार व मुजफ़्फ़रपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र के सिमरा गांववासी स्व. सुरेश सहनी के पुत्र अभिषेक कुमार एवं हरिशंकर सहनी के पुत्र कुंदन कुमार के रुप में बतायी. बगल में रखे एक 750 एमएल अंग्रेजी शराब की बोतल में करीब 4 सौ एमएल शराब व प्लास्टिक की तीन ग्लास में रखा शराब बरामद किया गया. इस संबंध में मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शराब को जब्त कर लिया गया है. शराब के नशे में तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >