Samastipur News:2 से 06 जुलाई तक कहीं-कहीं होगी हल्की बारिश

कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 02 से 06 जुलाई 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Samastipur News: समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 02 से 06 जुलाई 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में वर्षा सामान्य से कम होने की संभावना है.इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान22-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 14 से 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा,जाे सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >