Samastipur News:आसमान में रहेंगे हल्के बादल, मौसम शुष्क

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 22 से 26 अक्टूबर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 22 से 26 अक्टूबर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. इस अवधि में माैसम के आमताैर पर शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 70 से 85 प्रतिशत तथा दाेेपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है.पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 2 से 3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. 25 से 26 अक्टूबर को पुरवा हवा चल सकती है. आज का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 डग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >