Samastipur News:उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर 22 मार्च को हल्की बारिश ओला गिरने के आसार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 19 से 23 मार्च, 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 19 से 23 मार्च, 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से 22 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है. वर्षा के समय तेज हवा बह सकती है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सम्भावना है. अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है.पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 9 से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है. 23 मार्च को तेज हवा के साथ पुरवा हवा चलने की सम्भावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है.आज का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 16. 0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >