Samastipur News:रामपुर गांव में घर का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी

थाना क्षेत्र के लक्षरामपुर गांव में बंद पड़े घर के पीछे का दरवाजा तोड़ कर लाखों के सामान की चोरी कर ली.

Samastipur News:कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के लक्षरामपुर गांव में बंद पड़े घर के पीछे का दरवाजा तोड़ कर लाखों के सामान की चोरी कर ली. इसमें घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात व अन्य सामान शामिल हैं. पीड़ित गृहस्वामी लक्षरामपुर गांव निवासी पंकज कश्यप ने बताया कि उसके घर में 5 से 10 भर के जेवरात के साथ चांदी के बर्तन व सत्रह हजार रुपए नगदी की चोरी हुई है. इसको लेकर गृहस्वामी ने थाना में आवेदन देकर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है. गृहस्वामी द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि बुधवार के दिन अपने घर से मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर गये थे. प्रतिदिन बगल के एक काम करने वाली औरत आकर बंद पड़े घर को खोल कर साफ-सफाई कर दिया करती थी. सुबह जब साफ-सफाई के लिए वह पहुंची तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ पाया. इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पड़ोसियों ने सूचना गृहस्वामी को दी. सूचना पर घरवाले मुजफ्फरपुर से लक्षरामपुर पहुंचे. घर की तहकीकात की. इसके बाद चोरी की सूचना 112 की टीम को दी गयी. सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए पूरे मामले की जानकारी देने की बात कही. साथ ही आवेदन लिखकर थाने में देने का निर्देश दिया. पीड़ित ने आवेदन थाने में देने की जानकारी दी है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है कि घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है. वैसे गृह स्वामी द्वारा आवेदन दिये जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >