Samastipur News:बदसलूकी के विरोध में सफाइकर्मियों ने प्रदर्शन कर किया हड़ताल

नगर परिषद ताजपुर के सफाइकर्मी रविवार को हड़ताल पर चले गये. नगर परिषद क्षेत्र में सफाई नहीं की गयी. जिसके कारण कचरा का अंबार लग गया.

Samastipur News:ताजपुर : नगर परिषद ताजपुर के सफाइकर्मी रविवार को हड़ताल पर चले गये. नगर परिषद क्षेत्र में सफाई नहीं की गयी. जिसके कारण कचरा का अंबार लग गया. जबकि दीपावली को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान देना था. सफाइकर्मियों ने ठेला एवं ट्रैक्टर पर कचरा भरकर कार्यालय के गेट पर रखकर विरोध जताया. कर्मियों ने बताया कि सफाई कर्मी रविवार को सफाई का काम पर थे. इसी बीच कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी सब्जी मंडी पोखर पर निरीक्षण करने पहुंचे. सुपरवाइजर एवं कर्मी को गाली देना शुरू कर दिया. जब तक हमलोगों को न्याय नहीं मिलेगा सफाई कर्मी हड़ताल पर रहेंगे. विदित हो कि ये कार्यपालक पदाधिकारी ताजपुर में नगर परिषद में दूसरी बार योगदान देकर काम कर रहे हैं. पिछले कार्यकाल में भी सफाई कर्मी के साथ ऐसी घटना हो चुकी है. जिसके कारण इनका काफी विरोध हुआ था. पंद्रह दिन पूर्व कुछ वार्ड पार्षदों के साथ भी ऐसी घटना की बात सामने आ रही है. जिस कारण पार्षदों ने भी कार्यालय गेट पर विरोध-प्रदर्शन किया था. इस संबंध में सफाई एजेंसी संचालक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है. सफाइकर्मियों से बात की जा रही है. सूचना पर पहुंचे स्वच्छता प्रबंधक मिथुन कुमार ने कहा कि कर्मियों से बातचीत की जा रही है. दूसरी ओर कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए बेबुनियाद बताया. कहा कि मोतीपुर सब्जी मंडी छठियारी पोखर छठ घाट निरीक्षण में साफ-सफाई में कमी पर फटकार लगायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >