Samastipur News:94 लाख निर्धन परिवारों को 2 लाख रुपये देने का वादा छलावा : दीपांकर

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले मंच से 94 लाख निर्धन परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने का वादा किया था.

फोटो संख्या : 16 संबोधित करते दीपांकर भट्टाचार्य Samastipur News: वारिसनगर : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुले मंच से 94 लाख निर्धन परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने का वादा किया था. यह एक छलावा था. वही आज महिलाओं को 10-10 रुपये खाते में भेजकर उन्हें लॉलीपॉप दिखा रहे हैं. वे रविवार को सतमलपुर बांस चौक स्थित एक निजी हॉल में आयोजित वारिसनगर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. अध्यक्षता पार्टी जिला सचिव प्रो. उमेश कुमार ने की. श्री भट्टाचार्य ने एनडीए पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लूट-खसोट, घूसखोरी आदि का पर्याय बन चुकी है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाकपा वाले का नारा है 10000 में दम नहीं ऋण माफी से कम नहीं. कहा कि नीतीश सरकार ने जाति का जनगणना बिहार में करने के बाद 65 प्रतिशत आरक्षण जो लागू करने की बात हुई उसे क्यों नहीं नौवीं अनुसूची में डलाया. कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में एकजुट होकर वोटरों को गोलबंद करने की अपील की. मौके पर मौजूद शशि यादव, मंजू प्रकाश वर्मा, रामचंद्र पासवान, सुनील सरकार, चंदेश्वर यादव आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >