Samastipur News:धराशायी होगी वोट चोरी की योजना : दीपांकर

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने स्थानीय परिसदन में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भाजपा की वोट चोरी की योजना धराशायी होगी.

Samastipur News:समस्तीपुर : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने स्थानीय परिसदन में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भाजपा की वोट चोरी की योजना धराशायी होगी. अभी जो लालच दिया जा रहा है वह चुनाव को देखते हुए दी जा रही है. इंडिया गठबंधन की जो घोषणा पत्र जारी होगी उसमें सभी योजनाएं होंगी. वह काफी मजबूत होगी. इसमें 200 यूनिट बिजली फ्री योजना भी शामिल हैं. इसके अलावा आरक्षण चोरी जो सरकार कर रही है. इसे दूर किया जायेगा. बढ़ा कर 65 फीसदी किया जायेगा. अति पिछड़ा को मिलने वाले आरक्षण में भी बढ़ोतरी की जायेगी. युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए जॉब कैलेंडर जारी होगा. भाजपा-जदयू के जुमलेबाजी चुनाव में नजर अंदाज होगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को नियमित रोजगार मिलना आवश्यक है. थोड़ी सी राशि जो दी जा रही है इससे इनका विकास नहीं होगा. मौके पर सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >