सुबह 5:40 में बिथान पहुंचेगी सवारी गाड़ी

सहरसा से समस्तीपुर (वाया अलौली, बिथान) के मध्य जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेन शुरू कर दी गई है.

समस्तीपुर . सहरसा से समस्तीपुर (वाया अलौली, बिथान) के मध्य जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेन शुरू कर दी गई है. 75251 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर (वाया अलौली, बिथान) 75251 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर सहरसा से 8.55 बजे खुलकर 9.15 बजे सोनबरसा कचहरी, 9.30 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10.28 बजे बदलाघाट, 10.48 बजे मानसी सहित विभिन्न स्टेशनों/हाल्टों पर रुकते हुए 11.05 बजे खगड़िया पहुंचेगी. खगड़िया से यह 11.07 बजे खुल कर 12.15 बजे अलौली पहुंचेगी. यहां से यह 13.15 बजे खुलकर वापस 14.05 बजे पुनः खगड़िया पहुंचेगी. खगड़िया से यह 15.35 बजे खुलकर 16.12 बजे सलौना सहित अन्य स्टेशनों/हाल्टों पर रुकते हुए 17.00 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी. हसनपुर रोड से यह 18.00 बजे खुलकर 18.30 बजे बिथान पहुंचेगी. बिथान से 19.30 बजे खुलकर वापस 20.00 बजे पुनः हसनपुर रोड पहुंचेगी. हसनपुर रोड से 20.02 बजे खुलकर 20.33 बजे रुसेराघाट सहित अन्य स्टेशनों/हाल्टों पर रुकते हुए 21.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. 75252 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर 75252 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर समस्तीपुर से 04.00 बजे खुलकर 04.40 बजे रुसेराघाट सहित अन्य स्टेशनों हाल्टों पर रुकते हुए 05.08 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी. हसनपुर रोड से यह 05.10 बजे खुलकर 05.40 बजे बिथान पहुंचेगी. बिथान से 06.00 बजे खुलकर वापस 06.30 बजे पुनः हसनपुर रोड पहुंचेगी. हसनपुर रोड से यह 07.00 बजे खुलकर 07.31 बजे सलौना सहित अन्य स्टेशनों हाल्टों पर रुकते हुए 08.30 बजे खगड़िया पहुंचेगी. खगड़िया से यह 09.00 बजे खुलकर 10.00 बजे अलौली पहुंचेगी. यहां से यह 11.00 बजे खुलकर वापस 11.50 बजे पुनः खगड़िया पहुंचेगी. खगड़िया से यह 12.05 बजे खुलकर 12.16 बजे मानसी, 12.30 बजे बदलाघाट, 13.05 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 13.30 बजे सोनबरसा कचहरी सहित विभिन्न स्टेशनों हाल्टों पर रुकते हुए 14.00 बजे सहरसा पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >