यूआर कॉलेज के नये प्रभारी प्राचार्य का हुआ स्वागत

रोसड़ा : मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा स्थानीय यूआर कॉलेज के नये प्रभारी प्राचार्य के रूप में प्रो घनश्याम राय को पदस्थापित किया गया है.

रोसड़ा : मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा स्थानीय यूआर कॉलेज के नये प्रभारी प्राचार्य के रूप में प्रो घनश्याम राय को पदस्थापित किया गया है. इस अवसर पर निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रो प्रवीण कुमार प्रभंजन ने उन्हें प्रभार सौंपा. कॉलेज के शिक्षकों ने प्रो राय को पाग एवं माला पहनकर स्वागत किया. नवनियुक्त प्राचार्य ने कॉलेज में अनुशासन के साथ-साथ शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने का भरोसा दिलाया. बता दें कि प्रो राय पूर्णिया एवं नालंदा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार रह चुके हैं. मौके पर वर्सर डॉ विनय कुमार, डॉ अमरेश कुमार सिंह, प्रधान लिपिक हेमकांत ठाकुर, डॉ विनय कुमार, डॉ प्रिंस विवेक, डॉ अनुराग कुमार, डॉ रणधीर कुमार, डॉ दिनेश्वर राय, डॉ अहमद खान, रहमत अली, प्रदीप कुमार, अभिषेक कुमार, बालबोध चौधरी, सुभाष कुमार, सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >